झारखंड पुलिस अलर्ट पर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय भी सतर्क , डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों के एसपी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

Jharkhand Police on alert: Jharkhand Police Headquarters also on alert after Delhi blast, DGP Tadasha Mishra instructed SPs of all districts to remain on high alert.

Jharkhand Police Alert : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद झारखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें आईबी, सीआरपीएफ और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है और थाना स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार और घाटशिला में चल रहे चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है।

 

बैठक में आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के वरिष्ठ अधिकारी, आईजी ऑपरेशन माइकल एस. राज, सीआरपीएफ के आईजी सहित राज्य के सभी जोनल आईजी, डीआईजी और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।बैठक में डीजीपी ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट जैसी घटना झारखंड में न दोहराई जाए, इसके लिए हर स्तर पर चौकसी बढ़ाई जाए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाए।डीजीपी मिश्रा ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को हल्के में न लें और स्थानीय खुफिया इकाइयों को सक्रिय रखा जाए।

 

बैठक के दौरान आईजी ऑपरेशन माइकल एस. राज ने कहा कि दिल्ली में हुआ हादसा एक गंभीर सुरक्षा संकेत है। झारखंड की भौगोलिक स्थिति और पड़ोसी राज्यों से लगी सीमाओं को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में थाना स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए और किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या सामान की तुरंत जांच की जाए।

 

झारखंड पुलिस ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों के कंट्रोल रूम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बढ़ा दी गई है। बताया गया कि बिहार और घाटशिला क्षेत्र में चल रहे चुनाव के कारण सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी थी, लेकिन अब अतिरिक्त बलों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।

 

डीजीपी मिश्रा ने कहा कि चुनावी इलाकों में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग तेज की जाए ताकि गलत सूचनाओं के जरिए माहौल न बिगाड़ा जा सके।आईबी के अधिकारियों ने भी बैठक में सुझाव दिया कि राज्य की सीमाओं, खासकर बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से सटे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles