15 लोगों की मौत: हादसों में एक ही दिन में 15 लोगों की मौत, पिता-पुत्री और दो मासूमों सहित कई परिवारों की खुशियां उजड़ी
15 people died: 15 people died in accidents in a single day, ruining the happiness of many families including a father-daughter and two innocent children.

Big Accident : सड़क हादसों ने एक ही दिन में 15 जिंदगियां छीन लीं। दो मासूम बच्चों, बाप-बेटी समेत कई परिवार सड़क हादसे में उजड़ गए। तेज रफ्तार, कोहरा और लापरवाही इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
Big Accident : हादसों की खबर ने कई परिवारों की खुशियां छिन ली। अलग-अलग हादसों में एक ही दिन में 15 लोगों की मौत हो गयी। दो मासूम बच्चों, बाप-बेटी सहित कई लोगों की जान इन हादसों में चली गयी।
बिहार की राजधानी पटना समेत भोजपुर, बक्सर और गोपालगंज में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 15 लोगों की जान चली गई। इन हादसों में दो मासूम बच्चों, एक महिला, श्रद्धालुओं और बाजार से लौट रहे पिता-पुत्री की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
सबसे दर्दनाक हादसा राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां शनिवार देर रात परेव टोला पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में भोजपुर जिले के दौलतपुर निवासी मो. इम्तियाज, मो. गुड्डु, मो. शहजाद शामिल हैं। इस हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि एक साल के सफान और दो साल के अल्फी की भी जान चली गई। बताया गया कि सभी लोग मनेर में आयोजित उर्स मेला देखकर देर रात घर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
वहीं पटना जिले में ही एक और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना बिहटा-सरमेरा राष्ट्रीय राज्यमार्ग-33 पर घोसवरी थाना क्षेत्र के कारकइन गांव के पास हुई। शेखपुरा जिले के रहने वाले छह लोग माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जुगाड़ गाड़ी से मोकामा जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जुगाड़ गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी मांझी, महेश मांझी और संजय मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है।
जबकि भोजपुर जिले के बक्सर-पटना फोरलेन पर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास रविवार सुबह एक कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान कर बक्सर लौट रहे थे।
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
उधर गोपालगंज जिले में भी एक दर्दनाक हादसे में बाप-बेटी की जान चली गई। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता और बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान कुचायकोट निवासी सालमगिर अंसारी और उनकी 23 वर्षीय बेटी खुशबू खातून के रूप में हुई है। दोनों कपड़ा खरीदकर बाजार से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।









