एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: कमरे में पड़ी थी, पति, पत्नी और तीन बच्चों की लाश, दीवार पर लिखी थी, ऐसी बात, पुलिस भी उलझ गयी

Five members of the same family died: The bodies of the husband, wife, and three children were found in a room, with a message written on the wall that even the police were confused.

एक ही कमरे से पति, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। घटना के पीछे सामूहिक आत्महत्या या हत्या के बाद आत्महत्या—दोनों एंगल पर जांच जारी है।
________________________________________

Crime News : एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक ही कमरे से एक परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। इस सामूहिक मौत ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे जिले को सदमे में डाल दिया है। पूरी घटना मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है।

कमरे के अंदर बेड पर मां और दो बच्चे—एक बेटी और एक बेटा—मृत अवस्था में पाए गए। दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी हुई थी, जबकि पति का शव कमरे के फर्श पर मिला। घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह था, जिसे देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी स्तब्ध रह गए।

मामले को लेकर पुलिस की दो प्रमुख थ्योरी सामने आई हैं। पहली थ्योरी के अनुसार, पति-पत्नी और तीनों बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर सामूहिक रूप से आत्महत्या की। वहीं दूसरी थ्योरी यह है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना की जानकारी तब सामने आई, जब सुबह बच्चों को घर से बाहर आते हुए नहीं देखा गया। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई जयकिशन को शक हुआ। जयकिशन जब घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वे मेन गेट फांदकर अंदर गए और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—पूरा परिवार मृत पड़ा था। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट और एक वीडियो भी बरामद हुआ है। पहला सुसाइड नोट रसोई की दीवार पर लिखा हुआ था, जिसमें लिखा था—“मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं।

पुलिस किसी को परेशान न करे।” दूसरा सुसाइड नोट कागज पर मिला, जिसमें भी इसी तरह की बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा, आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मनीष अपने जीवन के दुखों और परेशानियों का जिक्र करते हुए जान देने की बात कहता नजर आ रहा है।

पुलिस इस मामले में तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मनीष एक स्थानीय मंदिर में अक्सर पूजा करने जाया करते थे। इसी कड़ी में उस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं किसी तरह का अंधविश्वास या मानसिक दबाव तो इस घटना की वजह नहीं बना।

मनीष पेशे से किसान थे। हाल ही में उन्होंने करीब 19 लाख रुपये का एक प्लॉट बेचा था, जिसमें से 12 लाख रुपये उनके खाते में आ चुके थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आर्थिक स्थिति, पारिवारिक तनाव या किसी अन्य दबाव का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं।

Related Articles