9 बच्चे की मम्मी को बेटे से भी छोटे उम्र के लड़के से हो गया प्यार, 20 साल के लड़के से प्यार में पगलायी महिला ने काटा बवाल, पुलिस पहुंची मौके पर..

Mother of 9 children fell in love with a boy younger than her son, woman madly in love with a 20 year old boy created a ruckus, police reached the spot..

Love Affair : आजकल लड़के लड़कियों ने मोहब्बत को मजाक बना लिया है। 9 बच्चे की मम्मी को अपने बेटे से भी छोटे उम्र के लड़के से प्यार हो गया। प्यार में पगलायी महिला ने गांव में जमकर हंगामा किया। बवाल बढ़ा तो पुलिस बुलानी पड़ गयी। मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है।

 

जानकारी के मुताबिक 9 बच्चों की मां को अपने ही गांव के 20 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया, और अब वह अपने पूरे परिवार को छोड़कर उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गयी। हैरानी की बात ये है कि जिस युवक से वो शादी की जिद कर रही है, उस लड़के की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। इस मामले ने पूरे गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया और पुलिस तक को हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

बताया जा रहा है कि आशिक मिजाज महिला के बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। उसकी उम्र लगभग 38-40 वर्ष है, जबकि युवक केवल 20 वर्ष का है और महिला के बड़े बेटे से भी छोटा है। युवक की भी शादी तय हो चुकी है और उसकी बारात इसी 8 मई को जानी है। युवक पड़ोसी गांव का रहने वाला है और गांवों में हाथों पर मेहंदी लगाने का काम करता है। इसी दौरान महिला और युवक की जान-पहचान हुई जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई।

 

परिवार ने किया विरोध, महिला ने दी आत्महत्या की धमकी

जब महिला के घरवालों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की। बताया जाता है कि महिला के बहु ने एक बार उसे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद परिवार ने कड़ा विरोध किया। इसके बावजूद महिला ने युवक से संबंध बनाए रखे और अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही है।

 

परिजनों के अनुसार, जब महिला को घर वापस लाने की कोशिश की गई तो उसने आत्महत्या की धमकी दे दी। इसी डर से युवक भी परेशान हो गया, पर महिला जिद्दी बनी रही और युवक को अपने साथ गांव ले आई। इस दौरान पुलिस ने जब दोनों पक्षों को बुलाया तो थाने में भी जमकर नोकझोंक और ड्रामा हुआ। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles