झारखंड में तेल लूट: तेल भरा टैंकर पलटा, तो लूटने के लिए टूट पड़े लोग, जिसे जो मिला, उसी में भरने लगा तेल

Oil loot in Jharkhand: When a tanker full of oil overturned, people rushed to loot it, whoever found anything, started filling it with oil

Jharkhand News : आपदा कभी-कभी कैसे अवसर बन जाता है, इसका उदाहरण कोडरमा में उस वक्त देखने को मिला, जब तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। इस घटना के बाद एक ओर जहां रांची-पटना सड़क पूरी तरह से जाम हो गया, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गयी। जिसे जो मिला, उसी को लेकर तेल लूटने में जुट गये।

 

बताया जा रहा है कि टैंकर बंगाल के हल्दिया से रिफाइन तेल लेकर नेपाल जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के बंदरचुआ में टैंकर पलट गया। लोगों को जैसे ही तेल के बहने की खबर मिली, लोग तेल लूटने के लिए टूट पड़े।

 

कोई बाल्टी, तो कोई बर्तन और कोई तो प्लास्टिक की थैली में ही तेल जमा करने लगा। हालांकि तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर को सीधा कराया। हालांकि टैंकर को खड़ा कराये जाने के बाद भी आवागमन बाधित रहा।

 

तेल पूरे सड़क में फैल जाने की वजह से गाड़ियां फिसल रही थी। कई छोटी गाड़ियां को फिसलते देख, आवागमन को रोक दिया गया। खबर लिखे जाने के कुछ देर पहले आवागमन फिर से शुरू हो चुका था।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles