झारखंड बड़ी खबर: आजसू को लगा बड़ा झटका, नाराज केंद्रीय महासचिव ने दिया इस्तीफा, कहा, पार्टी अपने उद्देश्यों पर नहीं उतर पा रही है खरा…24 साल तक ..

Jharkhand big news: AJSU got a big shock, angry central general secretary resigned, said, the party is not able to live up to its objectives... for 24 years..

रांची। आजसू पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करने वाली आजसू पार्टी के कई बड़े नेता अब पार्टी से किनारा करने लगे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा है।

 

विजय साहू की गिनती पार्टी के कोर टीम में होती थी। अभी विजय कुमार साहू मांडू विधानसभा के भी प्रभारी थे। विजय कुमार साहू पिछले 24 वर्षों से आजसू से जुड़े रहे। इतने लम्बे साथ के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो को भेज दिया है।

 

हालांकि उनकी अगली रणनीति क्या होगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि उनके इस्तीफे कोलेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है। उनहोंने अपने इस्तीफे में नाराजगी का इजहार कियाहै। विजय कुमार साहू ने लिखा हैकि जिस उद्देश्य से पार्टी बनी थी, वो अपने उद्देश्यों में सफल होता नहीं दिख रहा है। जनहित के मुद्दे पर स्पष्ट नीति नहीं रहने की वजह से वो प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles