देर रात की ब्रेकिंग खबर: बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार, दुलारचंद हत्याकांड में रातोरात बड़ी कार्रवाई, आधी रात चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस उठा ले गई

पटना। Anant Singh Arrest। बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोकामा से जदयू विधायक प्रत्याशी अनंत सिंह को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना लाया गया है। हालांकि, इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।
इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी। आपको बता दें कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ था। दोनों पक्ष में एफआईआर दर्ज कराई थी।
एसपी ने कहा है कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि, घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं।
माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दे कि पूरे हत्याकांड मामले की जांच सीआईडी भी कर रही है। सीआईडी DIG जयंतकांत खुद घटनास्थल पहुंचे थे। पुलिस की टीम शनिवार को मोकामा में जांच करने पहुंची थी। जांच टीम ने मोकामा टाल के इलाके से कुछ पत्थरों के सैंपल लिए है, दावा किया जा रहा है कि यह वही पत्थर है जो अनंत सिंह के काफिले पर चलाए गए थे।
इससे पहले कल ही चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुलारचंद हत्याकांड मामले में एसपी समेत चार अफसर का तबादला कर दिया गया था, जबकि एक अफ़सर को सस्पेंड कर दिया था। जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस ने मोकामा से अनंत सिंह की गिरफ्तारी की है।
रात करीब 11:10 पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा बाढ़ के कारगिल मार्केट पहुंचे, जहां अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। मौके पर एसपी ने अनंत सिंह से बातचीत की और शुरुआती निष्कर्ष के आधार पर 11:45 बजे उन्हें हिरासत में लेकर बाढ़ से पुलिस की टीम रवाना हो गई। पटना में देर रात एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, लगभग 1:00 बजे यह सूचना मीडिया तक पहुंच गई।
पटना के जिलाधिकारी भी 1:30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंच चुके थे, लेकिन अनंत सिंह को लेकर पटना लौट रही , पुलिस टीम को समय लग गया। रात करीब 11:45 पर पुलिस अनंत सिंह को लेकर पटना पहुंची। 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की गई। जिसमें पटना के डीएम ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद शांतिपूर्ण चुनाव कराने की बात दोहराई। इसके बाद एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए, अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इसी दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि दुलारचंद यादव प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के समर्थक के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है की घटना के समय अनंत सिंह घटनास्थल पर ही मौजूद थे उन्होंने आदर्श आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। एसपी ने कहा कि मामले में आनंद सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है, इसके अलावा दो कुछ संदिग्धों की जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।









