झारखंड-स्वान शहीद: नक्सल आपरेशंस के दौरान IED ब्लास्ट, जवानों के नक्सल आपरेशंस के दौरान हुआ धमाका, एक जवान घायल

Jharkhand-Swan martyr: IED blast during Naxal operation, one soldier injured

Jharkhand News : झारखंड से नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। एक IED ब्लास्ट की खबर आ रही है। ये घटनाक्रम पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल का है। जानकारी के मुताबिक नक्सलविरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में CRPF का डॉग शहीद और उसका हैंडलर घायल हो गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

 

सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का स्वान (डॉग) शहीद हो गया, जबकि उसका हैंडलर जवान घायल हो गया। दूसरी ओर, छोटानागरा स्थित 193/F बटालियन कैंप में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सुरक्षा बलों की एक टीम कॉम्बिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगल इलाके में पहले से बिछाए गए Improvised Explosive Device (IED) पर स्वान के पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया।

 

तेज धमाके में स्वान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका हैंडलर घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि कॉम्बिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि “अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है कि हमारे जवानों को गंभीर रूप से चोट लगी हो, सभी सुरक्षित हैं। विस्तृत जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी,”।

 

इलाके में सुरक्षा कड़ी, बम निरोधक दस्ता तैनात

 

ब्लास्ट के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। बम निरोधक दस्ते (BDDS), डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है ताकि विस्फोट में उपयोग किए गए विस्फोटक की प्रकृति, ट्रिगर सिस्टम और सक्रिय करने की पद्धति का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक आशंका है कि विस्फोट नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर बम के कारण हुआ।

चूंकि नक्सली अक्सर सुरक्षाबलों की आवाजाही वाले मार्गों पर छिपे IED लगाकर हमला करते हैं, इसलिए ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में रिकवरी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि कोई अन्य सक्रिय IED न रह जाए और किसी भी संभावित हमले की आशंका को समाप्त किया जा सके।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles