Jharkhand: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, हत्या या आत्महत्या ? जांच ने जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी

Dumka crime news: झारखंड की उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर सामने आ रही है।जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।जिसने पति – पत्नी और बच्चे शामिल है। घटना की वजह का पता नहीं लग पाया है। जबकि मृतक अपने परिवार के साथ ससुराल आया हुआ था।
कैसे हुई घटना की जानकारी
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बरदही गांव के लोगों ने खेत में बीरेंद्र मांझी का शव पड़ा देखा। हर तरफ शव की चर्चा के बीच पता चला कि घर के भीतर बीरेंद्र की पत्नी आरती कुमारी और दो मासूम का शव भी पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटनास्थल पर मृतक का शव देख कर लगा मानो दोनों मासूम अपनी मां के साथ सोया हुआ है। सभी शव संदिग्ध परिस्थिति में है। सभी के गले में रस्सी बांधा हुआ है जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि गला दबा कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया हो।
अलग अलग संदेहास्पद बातें आई सामने
आरती और दो बच्चे रोही और विराज के साथ अपने मायके पालोजोरी में थी। कल ही बीरेंद्र पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर गांव आया था। सुबह चारों की लाश मिलीयह भी बताते है कि पति वीरेंद्र ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वह भी घर के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस जांच में जुटी है।पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हत्या है या आत्महत्या। क्योंकि सभी के शव में गले में रस्सी का फंदा मामला को और गहरा दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलू की जांच कर रही है।









