झारखंड में आज से कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा जानलेवा ठंड का दौर, मौसम विभाग ने कहा, अगले तीन-चार दिन तक ..

Severe cold alert in Jharkhand from today, deadly cold wave to begin after December 15, Meteorological Department said, for the next three-four days..

Jharkhand Cold Wave : झारखंड में अब कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 3 दिसंबर से शीतलहर के नए दौर की चेतावनी दी है, जो 3–5 दिन तक असर डाल सकता है। 15 दिसंबर के बाद ठंड और कड़ाके की होने के आसार हैं।

 

वैसे देखा जाये तो झारखंड में नवंबर का महीना मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। कभी तेज शीतलहर के कारण तापमान तेजी से नीचे गया, तो कभी न्यूनतम पारा 2–3 डिग्री तक बढ़ जाने से थोड़ी राहत मिली। अब दिसंबर की शुरुआत के साथ यह सवाल उठ रहा है कि सर्दी का मिजाज इस महीने कैसा रहेगा।

 

15 दिसंबर के बाद पड़ेगी ठंड की असली मार

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर में ठंड का असर बढ़ेगा, लेकिन किसी प्रकार की पैनिक स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि 3 से 5 दिनों तक चलने वाली शीतलहर थोड़ी परेशानी दे सकती है, जिसके कारण सतर्कता जरूरी होगी।मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले चार दिनों में झारखंड के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है और कुछ इलाकों में यह 8 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

 

उन्होंने कहा कि वास्तविक ठंड का दौर 15 दिसंबर के बाद शुरू हो सकता है, जब बर्फीली उत्तरी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रभाव 3–5 दिनों तक बना रहेगा। इस अवधि का असर क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न पर भी पड़ सकता है।वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि मौसम में ऐसा कोई तीव्र या अप्रत्याशित बदलाव नहीं होगा जिससे घबराने की जरूरत पड़े, लेकिन छोटी-सी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है।

 

3 दिसंबर से कोल्ड वेव का नया दौर

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 3 दिसंबर से शीतलहर का एक नया दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दित्वा’ के प्रभाव के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बादलों की मौजूदगी के कारण ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ होते ही ठंड का प्रकोप दोबारा बढ़ेगा।

 

अधिकतर जिलों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर, लेकिन गिरावट तय

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

• गुमला में सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

• पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

रांची में 4–5 डिग्री की गिरावट संभव

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। लेकिन अगले 36 घंटों में तापमान में 4–5 डिग्री की गिरावट संभव है, जिसके कारण शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles