झारखंड- कर्मचारी सैलरी ब्रेकिंग: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, दिसंबर का वेतन मिलेगा एडवांस, 23 दिसंबर से खातों में वेतन पहुंचना हो जायेगा शुरू

Jharkhan Employee News : नया साल और क्रिसमस की खुशियां मनाने का राज्य सरकार ने भरपूर मौका दे दिया है। राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों के एडवांस वेतन भुगतान का आदेश दियाहै। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि कर्मचारियों को 23 दिसंबर से वेतन का भुगतान कर दिया जाये।
वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दरअसल झारखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक के अनुरोध के क्रम में ये फैसला लिया गया है। 15 दिसंबर को मिले अनुरोध पत्र पर राज्य सरकार ने विचार करते हुए क्रिसमस को देखते हुए एडवांस में वेतन भुगतान का आदेश दिया है।

राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड हाईकोर्ट और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मियं को दिसंबर महीने का वेतन 23 दिसंबर से मिलना शुरू हो जायेगा। राज्य सरकार की उपसचिव ज्योति कुमारी झा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।









