झारखंड IPS प्रमोशन: पाकुड़ SP निधि द्विवेदी सहित 6 IPS बने SSP , राज्य सरकार ने दिया सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन

Jharkhand IPS promotion: Pakur SP Nidhi Dwivedi and six other IPS officers were promoted to the selection grade by the state government.

Jharkhand IPS Promotion। नये साल के पहले राज्य सरकार ने IPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। झारखंड कैडर के 2013 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड (एसएसपी रैंक) में प्रोन्नति दे दी है। इस प्रमोशन के बाद अब एसपी प्रमोट होकर SSP बन जायेंगे। वहीं जिले के बाद ये पद AIG या फिर प्रभारी डीआईजी का होगा।

 

जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उनमें झारखंड में पदस्थापित विशेष शाखा के एसपी हृदीप पी जनार्दन और पाकुड़ की एसपी निधि द्विवेदी शामिल हैं। वहीं, चार आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिन्हें सेलेक्शन ग्रेड में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है। प्रोफार्मा प्रमोशन उन अफसरों को मिलता है, जिनकी तैनाती राज्य के बाहर होती है।

 

गृह विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।आपको बता दें कि चार अधिकारियों में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए) में सहायक निदेशक हरिलाल चौहान, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में संयुक्त उप निदेशक अंशुमान कुमार, एनआइए में एसपी प्रशांत आनंद व नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में एसपी प्रियंका मीणा शामिल हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles