झारखंड- पति-प्रेमिका ने किया सरेंडर: गर्लफ्रेंड ने खुदवाया कब्र, पति ने गला दबाकर उसमें डाल दिया, पुलिस को छकाते हुए आरोपी पति व प्रेमिका ने किया सरेंडर
Jharkhand – Husband and girlfriend surrender: Girlfriend dug a grave, husband strangled her and threw her into it, evading police, accused husband and girlfriend surrender

Crime News : प्रेमी पति और प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति और उसकी प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर किया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पलामू पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोप है कि पति और प्रेमिका ने मिलकर महिला की हत्या की और फिर फरार हो गये। मायकेवालों की निशानदेही पर पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाया था।
घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है। प्रियंका देवी की गला दबा के हत्या की गई थी और बाद में शव को दफना दिया गया। हत्या के आरोपी पति रंजीत मेहता और प्रेमिका पुलिस रिमांड पर लेगी और फिर घटना के बारे में विस्तृत तौर पर जानकारी हासिल करेगी।
घटना के बाद से दोनों फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार आज प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आपको बता दें कि पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव से दो जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाया हुआ शव बाहर निकाला।
प्रियंका देवी की हत्या का आरोप उसके पति रंजीत मेहता एवं उसके प्रेमिका पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रियंका देवी की हत्या की और शव को जेसीबी से दफना दिया। परिजनों के मुताबिक प्रियंका की शादी 2019 में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के भूखला गांव के रहने वाले रंजीत मेहता से हुई थी। अचानक से प्रियंका पिछले साल 26 दिसंबर को लापता हो गयी। परिजनों ने बिश्रामपुर थाना में इसकी शिकायत की।
पुलिस को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि महिला की हत्या कर शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के डरौना गांव में दफनाया गया है। दंडाधिकारी के मौजूदगी में पुलिस ने शव को बाहर निकाला था। जिस गड्ढे में शव को दफनाया गया था उस गड्ढे को प्रेमिका से 22 दिसंबर को खुदवाया था।
28 दिसंबर को गड्ढे को भरवा दिया गया था. घटना के बाद प्रियंका देवी के पति और उसकी प्रेमिका फरार थे। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही थी और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में आरोपी पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने सरेंडर कर दिया है।









