बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली, पत्नी व नवजात से मिलकर लौट रहे पिता समेत चार दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत

The joy of a son's birth turned into tragedy; a father and four friends, returning after meeting his wife and newborn child, died in a horrific road accident.

Big Accident : एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्म की खुशी में पत्नी और नवजात को देखने गए एक युवक समेत उसके चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार और हाइवा की टक्कर इतनी भयावह थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। यह हादसा पूरे इलाके को झकझोर गया है। घटना बिहार के मधेपुरा जिले की है। जहां घटी एक घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

जिस घर में नवजात शिशु के रोने की आवाज से खुशियां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। बेटे के जन्म के बाद पत्नी और बच्चे को देखने गए एक युवक की अपने तीन दोस्तों के साथ सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार तड़के मधेपुरा में NH-106 पर बिजली ऑफिस के सामने हुआ।

मृतकों की पहचान मधेपुरा निवासी सोनू कुमार, साहिल राज, साजन कुमार और रूपेश के रूप में हुई है। चारों आपस में गहरे दोस्त थे। इनमें सोनू कुमार के घर शुक्रवार रात करीब 8 बजे बेटे का जन्म हुआ था। उसकी पत्नी अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

बेटे के जन्म की खबर मिलते ही सोनू अपने दोस्तों के साथ पत्नी और नवजात को देखने गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी की यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी।

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
शनिवार सुबह करीब 4 बजे, जब चारों दोस्त कार से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार की तेज रफ्तार हाइवा से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा कार पर चढ़ गया और उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे की तस्वीरें और वीडियो बेहद विचलित करने वाली हैं। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। चारों युवकों के शव गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। तीन युवकों के सिर बुरी तरह कुचल गए थे, जबकि एक की आंखें बाहर निकल आई थीं। कार के अंदर और गेट के बाहर तक खून बह रहा था।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार सीधे सामने से आ रही हाइवा से टकरा जाती है। टक्कर के बाद हाइवा कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाती है।

रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ब्रेक लगाने के बाद भी वाहन नहीं रुके।स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा बाजार की ओर जा रहा था, जबकि कार सिंहेश्वर की तरफ से आ रही थी। अचानक मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और यह भयावह हादसा हो गया।

झोपड़ियां टूटीं, बाल-बाल बचे लोग
टक्कर के दौरान सड़क किनारे बनी कुछ झोपड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। एक झोपड़ी में उस वक्त तीन लोग सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। हालांकि, एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

एक-एक कर बुझ गए चार घरों के चिराग
चारों युवकों की मौत से पूरे मधेपुरा में शोक की लहर दौड़ गई है। 28 वर्षीय साजन कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी ढाई साल पहले हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। साजन की मेडिकल कॉलेज के पास लैब और दवा की दुकान थी। वहीं सोनू कुमार के घर बेटे के जन्म की खुशी अभी ठीक से मनाई भी नहीं गई थी कि उसी घर में अब मातम छा गया।

पुलिस कार्रवाई, ड्राइवर की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हाइवा और कार दोनों को जब्त कर लिया है।

हादसे के बाद से हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।सदर थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह लग रही है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles