शिक्षक की मौत: सर में लगी थी गोली, सामने पड़ी थी पिस्टल, क्लास रूम की कुर्सी में पड़ी थी डेडबॉडी, मचा हड़कंप, जानिये क्या है शिक्षक की मौत की मिस्ट्री
Teacher's death: A bullet struck his head, a pistol was lying in front of him, and his body was found on a chair in the classroom, causing a stir. Find out the mystery behind the teacher's death.

स्कूल शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। शिक्षक का शव उनके ही स्कूल के क्लासरूम में कुर्सी पर मिला, सिर में गोली लगने के निशान थे और पास में पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
Teacher Death Mistery: शिक्षक की क्लास रूम में ही डेडबॉडी मिली है। सर पर गोली लगी थी, सामने पिस्टल पड़ा था। पुलिस अब शिक्षक की मौत की जांच कर रही है। ये आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पूरा मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है, जहां पटना के एक शिक्षक की मौत हुई है। इस घटना ने पटना में रहने वाले मृतक के परिजनों को भी झकझोर कर रख दिया है।
पटना निवासी एक स्कूल शिक्षक की गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिक्षक का शव उसी स्कूल के क्लासरूम में कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला, जहां वे वर्षों से बच्चों को शिक्षा दे रहे थे। शव के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं, जबकि घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
घटना गुरुग्राम के पटौदी चौक चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर, गली नंबर-11 में स्थित एंजेल चिल्ड्रन एकेडमी की है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शैलेंद्र कुमार कर्ण उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। वे इसी भवन के निचले हिस्से में स्कूल का संचालन करते थे, जबकि ऊपरी हिस्से में किराए पर रहते थे।
सुबह क्लासरूम में फैला खून देख उड़े होश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाला एक अन्य किराएदार नीचे उतरा, तो उसने क्लासरूम का नज़ारा देख कर शोर मचा दिया। शिक्षक का शव कुर्सी पर पड़ा हुआ था और फर्श पर खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सिर के दाहिने हिस्से में लगी गोली
पुलिस जांच में सामने आया है कि शैलेंद्र कुमार के सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिससे प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
25 वर्षों से गुरुग्राम में रहकर कर रहे थे शिक्षण कार्य
मृतक शैलेंद्र कुमार मूल रूप से पटना के कंकरबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया नगर कॉलोनी के निवासी थे। वे दिगम्बर नाथ दास के पुत्र थे।
बीते करीब 25 वर्षों से वे गुरुग्राम में रहकर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए थे और एंजेल चिल्ड्रन एकेडमी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और स्कूल के काम में पूरी तरह समर्पित रहते थे।
तीन साल से पत्नी से थे अलग
आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले शैलेंद्र कुमार का पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी उनसे अलग रहने लगी थी। तब से वे स्कूल परिसर में ही अकेले रह रहे थे।
पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि कहीं मानसिक तनाव या पारिवारिक कारण इस घटना के पीछे तो नहीं हैं।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के भाई नीलेंद्र कुमार को दे दी है, जो पटना में रहते हैं।









