झारखंड खादान हादसा : कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, 8 लोगों की दबे रहने की आशंका, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में राहत कार्य जारी

Jharkhand mine accident: Major coal mine accident; 8 people feared buried; rescue operations underway with police and administration

Jharkhand Breaking News : झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। झारखंड में एक बड़ा खदान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कम से कम 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है। बचाव कार्य जारी है। घटना जामताड़ा जिले की बतायी जा रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली गांव में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान अचानक चाल (सुरंग) धंस गई। हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने बताया है कि बंद खदान में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे, तभी अचानक अंदर की सुरंग भरभराकर गिर पड़ी। जब स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनी, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही नाला थाना पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। अभी भी मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस अभी बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जब तक बचाव कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक कुछ बोल पाना संभव नहीं है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles