HCL Recruitment : एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Jobs। HCL में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है । हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने एक्जीक्यूटिव पद की नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक HCL में एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकली है।
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 05 जून से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है।
जाने कौन कर सकता है आवेदन
- आवेदन करने करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी अनिवार्य है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 40, 42, 44, 47 और 48 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustancopper.com पर login करे।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद सभी डिटेल को ध्यान से भरे।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।






