झारखंड में आज कईं जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट

Rain is expected in several districts of Jharkhand today; the Meteorological Department has issued an alert for thunderstorms and lightning until the 26th.

झारखंड मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में काले बादल छा रहेंगे और कही हल्की बारिश हो सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने गड़वा, पलामू और चतरा जिलों के कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

26 जून तक अलर्ट

मॉनसून के झारखंड में आने से और साइक्लोनिक गतिविधियों के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लगभग हर दिन एक से दो समय में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं. जबकि  गढ़वा, पलामू, चतरा में कहीं-कहीं गर्मी और उमस रहने की संभावना है. 24 जून को चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं कोडरमा को छोड़ कर बाकी हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 जून तक राज्य में कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात और तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *