जुलाई की पहली तारीख झारखंड के सभी जिलों में प्रवेश कर जायेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
The monsoon will enter all districts of Jharkhand on July 1st; the Meteorological Department has issued a yellow alert for these districts.

झारखंड में एक जुलाई तक पूरे राज्य मॉनसून के कवर हो जाने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 30 जून को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
एक जुलाई को भी रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकरो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर में येलो अलर्ट और अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.






