कपड़े उतारे, योग मुद्रा में बैठाया…फिर बरसाए बेल्ट….झारखंड के धनबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कथित रैगिंग का सनसनीखेज मामला….VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

धनबाद।

झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV), बेनागड़िया से रैगिंग और छात्र उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा 10 के एक छात्र के साथ कथित तौर पर पांच सहपाठियों ने बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और हॉस्टल प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र गोविंदपुर प्रखंड के एक गांव का रहने वाला है। आरोप है कि मंगलवार देर रात हॉस्टल में मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पांच छात्रों ने कथित तौर पर उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखी कथित क्रूरता

वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि आरोपी छात्रों ने उसे जबरन योग मुद्रा में बैठाया, बेल्ट से लगातार पीटा और पुशअप्स भी करवाए। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

दो दिन तक चुप रहा छात्र

बताया जा रहा है कि डर और धमकी के कारण छात्र दो दिनों तक चुप रहा। उसने स्कूल की नर्स से दर्द की दवा ली और परिजनों से भी सब कुछ सामान्य बताया। लेकिन जब दर्द बढ़ा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसने पूरी घटना परिवार को बताई।

https://x.com/Mukesh_Ranchi/status/2077817931103441086?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2077817931103441086%7Ctwgr%5Ee94fcf5cd3cca195e820247651cc24f915b44212%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fclothes-removed-made-to-sit-in-a-yoga-pose-then-thrashed-with-a-belt-student-ragged-in-navodaya-hostel-video-goes-viral%2F

सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और छात्र को पहले पांडरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जांच समिति गठित, कार्रवाई का भरोसा

घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने जांच समिति बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हॉस्टल में छात्रों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है, लेकिन कुछ अभिभावक नियमों के विपरीत बच्चों को मोबाइल उपलब्ध करा देते हैं।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हॉस्टल के कमरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर उठ रहे सवालों के बीच प्रबंधन ने छात्रों की निजता का हवाला दिया है।

 

 

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *