पेश है TVS की ये जबरदस्त माइलेज वाली बाइक्स, जानें क्या है इसके खाश फीचर्स और क्या है इसकी कीमत
Here are TVS's bikes that offer impressive mileage; find out about their special features and pricing.

कम पैसे में बढ़िया ऑप्शन खोजने वाले लोगों के लिए कंपनियां लगातार एक से बढ़कर एक बाइक्स लॉन्च करती रहती हैं. आइए इन तीनों गाड़ियों के बारे में हम आपको पूरी जानकारी देते हैं. कीमत से लेकर इंजन, माइलेज और फीचर्स के बारे में भी बताएंगे.
TVS Radeon
इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,450 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी 4 स्ट्रोक ड्यूरालाइफ BSVI इंजन लगा हुआ है, जो 8.08 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. फीचर्स के तौर पर रिवर्स LCD क्लस्टर मिलता है, जो रियल टाइम माइलेज, सर्विस इन्डिकेटर और लो फ्यूल इंडीकेशन दिखाता है. इस बाइक की माइलेज 73.68 kmpl है.
TVS Sport
इसकी शुरुआती कीमत 58,750 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड स्पार्क इग्नीशन इंजन मिलेगा, जो 6.3 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इस बाइक में आपको ET-Fi टेक्नोलॉजी मिलेगा ।यह बाइक 80 kmpl माइलेज देती है.
TVS Star City Plus
इस बाइक की स्टार्टिंग कीमत 72,500 रुपए है. इसमें 109.7 सीसी BSVI इंजन लगा है, जो 6.03 bhp पावर और 8.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इसकी मैक्स स्पीड 90 kmph है. इसके अलावा इसमें रोटो पेटल डिस्क ब्रेक, रियर एंड फ्रंट ड्रम ब्रेक और 10 लीटर फ्यूल टैंक मिलेगा. इस बाइक का माइलेज 83.09 kmpl है.









