लातेहार: मेन रोड पर ग्राम प्रधान का शव मिलने से सनसनी! चेहरे पर चोट के निशान, मौत की वजह बनी पहेली

  1.  

Latehar News:

झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेन रोड पर एक होटल के पास ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मेन रोड पर मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान

जानकारी के अनुसार, लातेहार मेन रोड स्थित शांति वस्त्रालय के सामने एक होटल के पास गुरुवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शव गृह भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।

ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में हुई पहचान

पुलिस ने शव की पहचान गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में की है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

प्रारंभिक आशंका, लेकिन जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेंद्र उरांव बुधवार से लातेहार शहर में शराब के नशे की हालत में घूमते देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि गिरने से लगी चोटों के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शव के पास मिला बैग और चप्पल

पुलिस को घटनास्थल से मृतक का बैग और चप्पल भी बरामद हुए हैं। इन सामानों को कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया गया है

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close