12 अगस्त तक झारखंड समेत कई राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कहा कितनी होगी बारिश

The IMD has issued a heavy rainfall alert for several states, including Jharkhand, up to August 12; the Meteorological Department has provided details on the expected rainfall.

मौसम विभाग ने बताया कि 8 से 13 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 8 अगस्त को हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश और 8 से 12 अगस्त के बीच राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.

8 से 11 अगस्त तक मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा 8 अगस्त और फिर 12-13 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अगस्त को झारखंड में कई जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की  बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. 9 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना हैं.

8 अगस्त को बिहार के दक्षिण और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *