जयराम महतो पर FIR! विधायक जयराम महतो और सांसद प्रतिनिधि पक्ष आमने-सामने, दोनों तरफ से FIR

धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में विधायक जयराम महतो और समर्थकों के बीच विवाद के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

धनबाद। बरवाअड्डा थाना परिसर हंगामा मामले में दोनों पक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। थाने में डुमरी विधायक जयराम महतो के पहुंचने के बाद हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से जाति, आवासीय एवं वंशावली प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में आरोपी गणेश दास की पैरवी करने पहुंचे विधायक और उनके समर्थकों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एक पक्ष ने विधायक जयराम महतो समेत अन्य के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। वहीं विधायक की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनतई का केस दर्ज किया गया है।

मुखिया के बेटे की शिकायत पर विधायक समेत चार नामजद

मुखिया के पुत्र प्रदीप कुमार रजक के आवेदन पर बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो, दिलीप चौधरी, सुशील मंडल समेत अन्य के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में आरोपी गणेश दास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

विधायक की शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि समेत छह नामजद

दूसरी ओर विधायक जयराम महतो के आवेदन पर सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर उर्फ प्रेम महतो, प्रदीप रजक, तारकेश्वर रजक, आशुतोष रजक, भीखु रजक और दिनेश रजक समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।विधायक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह गणेश दास के संबंध में जानकारी लेने के लिए बरवाअड्डा थाना पहुंचे थे।

थाना प्रभारी से बातचीत के बीच बढ़ा विवाद

विधायक के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि गणेश दास के साथ मारपीट की गई है। इसी मामले में वह थाना प्रभारी रवि कुमार से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नामजद लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।विधायक के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे सुशील मंडल के साथ भी मारपीट की गई।

दो लाख से अधिक की चेन छीनने का आरोप

विधायक ने अपनी शिकायत में सांसद प्रतिनिधि प्रेम महतो समेत अन्य लोगों पर सुशील मंडल के गले से करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है।अब इस पूरे मामले में पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच कर रही है। थाना परिसर में जनप्रतिनिधि और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच हुए इस विवाद के बाद धनबाद की राजनीति में भी मामला गरमा गया है।

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि थाना परिसर में विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट व छिनतई के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close