Jharkhand News: घूसखोर शिक्षक को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, शिक्षक के ट्रांसफर के लिए लिये थे 50 हजार रुपये रिश्वत, शिक्षक की जमानत खारिज
Jharkhand News: 50 हजार रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त शिक्षक बस्तिया रविकांत को कोर्ट से राहत नहीं मिली। विजिलेंस विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

Court News। ट्रांसफर के नाम पर घूस लेने वाले शिक्षक को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शिक्षक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। 50 हजार रुपये के कथित रिश्वत कांड में गिरफ्तार सेवानिवृत्त शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को अदालत से राहत नहीं मिली है। विजिलेंस की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
आरोपी की ओर से 24 जुलाई 2026 को जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।बस्तिया रविकांत को 14 जुलाई 2026 को एसीबी ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी कार्रवाई में गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक (DSC) कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया गया था।
शिक्षक के स्थानांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत
दरअसल ये पूरा मामला एक शिक्षक के क्षेत्रीय स्थानांतरण से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में आरोपियों की ओर से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने गुप्त तरीके से मामले का सत्यापन किया।
गुमला DSC कार्यालय में ACB ने की कार्रवाई
शिकायत और सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कार्रवाई की। इसी दौरान दोनों आरोपियों को कथित तौर पर रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त शिक्षक ने जमानत के लिए विजिलेंस की विशेष अदालत का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।
14 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि एसीबी ने 14 जुलाई को बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत और DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक की ओर से 24 जुलाई को जमानत याचिका दाखिल की गई।अब विशेष अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद आरोपी को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।









