BPSC AEDO Exam 2026: नए अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका, जनवरी में हो सकती है परीक्षा, AEDO भर्ती में बड़ा बदलाव, पहले फॉर्म नहीं भर सके उम्मीदवारों को भी मिलेगा मौका

BPSC AEDO Exam 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल सकता है। जनवरी में PT परीक्षा होने की संभावना है।

पटना। BPSC AEDO Exam 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती प्रक्रिया में अब उन उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिए जाने की तैयारी है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आवेदन की नई प्रक्रिया और तारीख को लेकर जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।

पहले आवेदन से चूक गए तो अब मिलेगा मौका

AEDO भर्ती में संभावित बदलाव के बाद नए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का रास्ता खुल सकता है। यानी जिन उम्मीदवारों ने पिछली आवेदन प्रक्रिया में किसी कारण से फॉर्म नहीं भरा था, वे भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।हालांकि, नई आवेदन तिथि, पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को लेकर अंतिम जानकारी BPSC की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

जनवरी में हो सकती है AEDO की PT परीक्षा

AEDO भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा यानी PT जनवरी 2027 में आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। आयोग की परीक्षा योजना और अन्य भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम को देखते हुए जनवरी में परीक्षा कराने की तैयारी की जा सकती है।हालांकि अभी परीक्षा की फाइनल तारीख घोषित नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार करना होगा।

TRE-4 अभ्यर्थियों की बढ़ सकती है परेशानी

अगर AEDO की PT परीक्षा जनवरी में आयोजित होती है, तो इसका असर BPSC TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर भी पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि TRE-4 की परीक्षा भी इसी अवधि में प्रस्तावित है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तारीखों में टकराव होने पर अभ्यर्थियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो सकती है।

नए उम्मीदवारों में बढ़ा उत्साह

आवेदन का नया मौका मिलने की खबर से उन अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है, जो पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और संभावित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी तेज कर सकते हैं।BPSC AEDO भर्ती 2026 में आवेदन की नई तारीख और परीक्षा कार्यक्रम को लेकर आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। जैसे ही BPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी होगा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

 

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *