पेश है 50 से 60 हजार रुपये की बजट में मिलने वाली ये बाइक्स, रोजाना इस्तेमाल के लिए है परफेक्ट
Here are some bikes available in the ₹50,000 to ₹60,000 price range that are perfect for daily use.

अगर आप 50 हजार से 60 हजार रुपये के बजट में एक ऐसी बाइक खोज रहे हैं जो गांव की सड़कों से लेकर शहर के हैवी ट्रैफिक में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे, तो ये बाइक आपकी सारी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। आइए जानते है डिटेल में इन बाइक्स के बारे में क्या है इनमें खास।
Hero HF Delux
हीरो की यह बाइक बजट सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद मानी जाती है. इसका मेंटेनेंस काफी कम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹56,742 से शुरू होती है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसके फीचर्स में साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, i3S टेक्नोलॉजी और ट्यूबलेस टायर शामिल हैं, जो इसे डेली के इस्तेमाल के लिए बेहद आसान बनाते हैं.
TVS Sport
टीवीएस स्पोर्ट को विशेष रूप से इसके शानदार माइलेज और स्पोर्टी लुक के लिए जाना जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59,881 है. इसमें 109.7cc का दमदार इंजन मिलता है, जो शानदार पिकअप देता है. इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग तकनीक, ईटी-फाई टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी ग्राफिक्स मिलते हैं।
Hero HF 100
यह हीरो की सबसे सस्ती और साधारण कम्यूटर बाइक है, जो सीधे तौर पर बचत पसंद करने वालों के लिए बनी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹60,252 से शुरू होती है. इसमें भी 97.2cc का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. इसके खास फीचर्स में अलॉय व्हील, लंबी आरामदायक सीट और मजबूत क्रैश गार्ड शामिल हैं,









