बॉलीवुड से टीवी तक… इन सितारों के घर गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, तस्वीरों में दिखी बप्पा के स्वागत की धूम

गुरमीत-देबीना से लेकर शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा और हंसिका मोटवानी तक कई सेलिब्रिटीज ने घर पर विराजे गणपति; सोशल मीडिया पर छाई बप्पा के स्वागत की तस्वीरें

मुंबई। गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू होते ही आम लोगों से लेकर फिल्म और टीवी सितारों तक हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई दे रही है। मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। किसी ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को घर लाया तो किसी के घर पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की गई।

गुरमीत-देबीना ने फिर किया बप्पा का स्वागत

टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने भी हर साल की तरह इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। दोनों के घर बप्पा के आगमन के साथ ही गणेश उत्सव की रौनक देखने को मिल रही है।

सुनीता आहूजा ने नाचते-गाते किया स्वागत

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर भी गणपति बप्पा पधारे हैं। उन्होंने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान वह नाचते-गाते नजर आईं।

हंसिका मोटवानी के घर भी आई गणपति की सवारी

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। बप्पा के आगमन के साथ उनके घर में भी त्योहार की रौनक नजर आई।

धनश्री वर्मा ने धूमधाम से किया स्वागत

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ। सामने आई तस्वीरों में वह पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करती नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी के घर फिर विराजे बप्पा

गणपति उत्सव को लेकर खास पहचान रखने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी इस बार अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। एक्ट्रेस हर साल पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाती हैं। इस बार भी उनके घर बप्पा के आगमन की रौनक देखने को मिली।

भारती सिंह के घर भी पहुंचे गणपति

कॉमेडियन भारती सिंह के घर भी गणपति बप्पा पधारे। सामने आई तस्वीरों में उनके बेटे लक्ष्य यानी गोला कार में बैठे नजर आए। हालांकि, बप्पा के आगमन के दौरान भारती खुद वहां मौजूद नहीं थीं।

संभावना सेठ भी दिखीं बेहद खुश

एक्ट्रेस और डांसर संभावना सेठ ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान वह काफी खुश और उत्साहित नजर आईं।

सेलेब्स के घर गणपति बप्पा के आगमन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रही हैं। हर तरफ भक्ति, उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *