वास्तु के हिसाब से एलोवेरा का पौधा को घर में कहां रखना माना जाता है शुभ, जानें क्या है इसकी रखने की सही दिशा
According to Vastu, where is it considered auspicious to place an Aloe Vera plant in the home? Find out the correct direction for keeping it.

एलोवेरा को सेहत के लिए भी फायदेमंद पौधा माना जाता है. वहीं, वास्तु शास्त्र में भी एलोवेरा को घर के लिए अच्छा माना गया है. मान्यता है कि सही जगह पर रखा गया यह पौधा घर के माहौल को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं घर में एलोवेरा का पौधा किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है.
वास्तु की मान्यता के अनुसार, एलोवेरा का पौधा घर की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इस दिशा में पौधा रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रह सकती है और माहौल अच्छा रह सकता है.
अगर घर में पूर्व दिशा में रखने की जगह नहीं है, तो इसे पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है. वास्तु मान्यताओं में इस दिशा को भी एलोवेरा के लिए सही माना गया है.
दक्षिण-पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है. वास्तु के मुताबिक, इस जगह पर पौधा रखने से घर में अच्छा माहौल बना रह सकता है और खुशहाली बढ़ने की मान्यता है.









