पूजा स्पेशल ट्रेन: रेलवे ने राँची से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की किया घोषणा, जाने क्या होगा रुट और क्या है इसकी पूरा टाइम टेबल

पूजा स्पेशल ट्रेन: रेलवे ने राँची से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की किया घोषणा, जाने क्या होगा रुट और क्या है इसकी पूरा टाइम टेबल

त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में झारखंड से राजस्थान के बीच भी कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है. इन ट्रेनों से यात्रियों को घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से रवाना होगी. इस ट्रेन का अजमेर से प्रस्थान रात के 11:05 बजे, जयपुर प्रस्थान रात 1:35 बजे, गुना प्रस्थान सुबह 9:20 बजे, कटनी प्रस्थान दोपहर 3:50 बजे होते हुए तथा रांची रविवार को सुबह 7:30 पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रवाना होगी. इस ट्रेन का रांची से खुलने का समय रविवार को सुबह 10:50 बजे है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *