Jharkhand: बिना छुट्टी लिए गायब हुए SDO और विधायक के बॉडीगार्ड फिर दोनों ने दिवाली की रात सरकारी पिस्टल से मार दी गोली,साहिबगंज हत्याकांड में बड़ा खुलासा

साहिबगंज में मुन्ना साह हत्याकांड: दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल से हत्या का आरोप

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में पुलिस के जवानों ने ही गोली मारी थी। ये आरोप हत्याकांड के खुलासे के सामने आया है। जबकि दोनों जवान बिना छुट्टी लिए गायब हुए थे…मामला दीपावली की रात टेंट हाउस एवं कैटरिंग संचालक मुन्ना साह की हत्या से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी दोनों जवान उसी जिले के रहने वाले थे।

इस हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस के जवान निकले। इनमें एक बोकारो जिले के चास अनुमंडल के SDO का अंगरक्षक है, जबकि दूसरा देवघर के विधायक सुरेश पासवान का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके पास से एक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस, एक खोखा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

साहिबगंज हत्याकांड के दूसरे आरोपी की पहचान रूपक कुमार पासवान (43 वर्ष) के रूप में हुई है। वह झारखंड पुलिस का जवान है और देवघर के विधायक सुरेश पासवान के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था।

आपसी विवाद में चली गोली, सिर में लगी थी गोली

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक मुन्ना साह और आरोपी जवान पवन कुमार पड़ोसी थे। करीब एक महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दीपावली की रात मुन्ना पूजा-पाठ के बाद घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे आरोपियों के साथ उनकी कहासुनी हुई।

विवाद बढ़ने पर पवन कुमार ने अपनी पिस्तौल से मुन्ना साह पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सरकारी पिस्टल लेकर घर कैसे पहुंचे जवान?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी जवान पवन कुमार बिना छुट्टी लिए सरकारी सर्विस पिस्टल के साथ साहिबगंज स्थित अपने घर पहुंचा था।
बोकारो के एसपी नाथू सिंह मीना ने स्पष्ट किया है कि छुट्टी पर जाने से पहले पुलिसकर्मी को अपना सर्विस हथियार जमा करना चाहिए। हथियार लेकर जाने के मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ है और इस संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है। दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है।

 हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एक ओर पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस के ही जवानों पर हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोप लगने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच का विषय यह भी है कि दोनों जवान किस परिस्थिति में अपने गृह जिले पहुंचे और सरकारी हथियार उनके पास कैसे रहा।

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close