भाई गजब हो गया! दुल्हन ने जयमाला के बाद मंगाये रसगुल्ले, फिर हाथ धोने के बहाने प्रेमी संग हो गयी फरार, मंडप में दुल्हा करता रह गया इंतजार

Brother, something amazing happened! The bride ordered rasgullas after the garland exchange, then ran away with her lover on the pretext of washing her hands, the groom kept waiting in the mandap

Dulhan Farar : दुल्हन ने जयमाला के बाद अपने लिये रसगुल्ला मंगवाया और फिर अपनी ही शादी का रसगुल्ला खाकर प्रेमी संग फरार हो गयी। इधर, दुल्हा मंडप पर दुल्हन का इंतजार करता रह गया और उधर दुल्हन प्रेमी संग रफ्फूचक्कर हो गयी। इस घटना के बाद दुल्हा बिना दुल्हन के बैरंग बारात लेकर लौट गया। मामला बिहार के मुंगेर का है।

 

असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत के सति स्थान गांव निवासी अरुण मंडल की बेटी नंदनी (21 साल) की शादी हो रही थी। शादी की जबरदस्त तैयारी थी। बारात भी पहुंच चुकी थी। जयमाला स्टेज, मंडप सबकुछ सज धजकर तैयार था। तय कार्यक्रम के मुताबिक दुल्हा-दुल्हन के जयमाला की रश्म शुरू हुई।

 

जयमाला के बाद बारातियों को खिलाने का सिलसिला शुरू हुआ। उधर, दुल्हन ने अपने लिये भी रसगुल्ले की डिमांड कर दी। तुरंत ही दुल्हन की बहनों ने रसगुल्ला लाकर दिया। रसगुल्ला खाने के बाद दुल्हन ने कहा, कि वो हाथ धोकर आ रही है। इसके बाद वो लौटी ही नहीं। शादी स्थल के आसपास ही मंडरा रहे प्रेमी संग दुल्हन फरार हो गयी।

 

इस घटना की भनक भी परिवारवालों को नहीं लगी। परिवार वालों को इस बात की जानकारी तब हुई जब नेहा को शादी के मंडप में बुलाया जाने लगा। दूल्हा और बारातियों को इसकी जानकारी हुई कि लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है तो वे लोग भड़क गए और दूल्हे ने सिर पर पहने सेहरे को फेंक दिया।

 

इसके बाद सिर पर पगड़ी लगाए बरातियों ने भी ऐसा ही किया और चलते बने। वहीं लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे से उनकी दूसरी बेटी के साथ शादी का मान मनव्वल किया लेकिन लड़के वालों ने मना कर दिया और गुस्सा होकर चले गए। नेहा के पिता अजय मंडल ने बताया ‘हमारी चार बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी नेहा की शादी पिछले साल संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव निवासी कपिलदेव मंडल के पुत्र अमरजीत कुमार से तय की थी।

 

शादी को लेकर दहेज भी दिए थे। नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय नेहा की शादी का दिन रखा गया था लेकिन लड़के वालों ने किन्ही कारणों से मना कर दिया, जिसके बाद 23 अप्रैल 2025 की शादी का दिन रखा गया। लेकिन इसी बीच उसकी बेटी अपने प्रेमी संग फरार हो गयी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles