भीषण दुर्घटना: इनोवा से मरीज को लेकर जा रहा परिवार भीषण हादसे का शिकार, सात लोगों की मौत, दो की हालत बेहद नाजुक

Horrific accident: Family carrying a patient in Innova met with a horrific accident, seven people died, two are in critical condition.

Big Accident : एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। मरीज को लेकर जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है।

घटना गुजरात के बनासकांठा जिले में आबू–पालनपुर हाईवे की है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में इनोवा के परखच्चे उड़ गये।

पुलिस के मुताबिक गुजरात के बनासकांठा जिले में अमीरगढ़ के पास आबू–पालनपुर हाईवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यहां गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक इनोवा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह दुर्घटना अमीरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इकबालगढ़ के पास उस समय हुई, जब राजस्थान से एक इनोवा कार नौ यात्रियों को लेकर गुजरात के पालनपुर स्थित अस्पताल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे पर एक ट्रक तेज गति से गलत दिशा में आ रहा था। अचानक सामने आए ट्रक को देखकर इनोवा चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।हादसे के वक्त इनोवा कार में कुल नौ लोग सवार थे। टक्कर के बाद छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अमीरगढ़ पुलिस निरीक्षक (पीआई) बी.डी. गोहिल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।तीन घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। अन्य दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।हादसे के कारण आबू–पालनपुर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और इनोवा कार को सड़क से हटवाया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका।अमीरगढ़ पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles