जयमाला के बाद दुल्हन को मिली ऐसी खबर, शादी से ही कर दिया इंकार, बैरंग लौटी बारात, दुल्हन का पिता जान देने पर हो गया उतारू, फिर दुल्हन ने…
After the garland ceremony, the bride received such news that she refused to marry, the wedding procession returned empty-handed, the bride's father was determined to commit suicide, then the bride...

Shadi News: शादी के मंच पर दुल्हन के तेवर ने हड़कंप मचा दिया। जयमाला के बाद दुल्हन ने अचानक से शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को मनाने की कोशिश हुई, लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई, जिसके बाद दुल्हा बेरंग बारात लेकर लौट गया। पूरा मामला यूपी का बदाऊं का है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान पूरा नाटक हुआ।
दुल्हन ने मंच पर ही यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि उसे दूल्हे की दिव्यांगता की जानकारी नहीं थी। मामला दो दिनों तक तनाव, मनाने और भावनात्मक दबाव के बीच उलझा रहा और अंततः मंगलवार शाम को दुल्हन की विदाई कर दी गई। बरेली से धूमधाम के साथ बारात आई थी। बैंड–बाजे और रौशनी के बीच बारातियों का स्वागत बड़े उत्साह से किया गया। रात करीब एक बजे जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ और केवल भगवान बुद्ध की आरती शेष थी कि अचानक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।
दूल्हे की दिव्यांगता पर आपत्ति
सूत्रों के अनुसार, दूल्हा कुछ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसके बाद से वह दिव्यांग हो गया था। बताया जा रहा है कि दुल्हन को इस बात की पूरी जानकारी नहीं थी। जैसे ही उसे दूल्हे की दिव्यंगता के बारे में पता चला, उसने तुरंत शादी से मना कर दिया।दुल्हन का यह निर्णय सुनकर दूल्हा पक्ष स्तब्ध रह गया। रात भर दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन उसने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया।
बरात बैरंग लौटी, पिता हुआ नाराज़
सुबह तक स्थिति जस की तस रही। इसके बाद दूल्हा अपने बारातियों के साथ बिना शादी किए लौट गया। घटना की चर्चा पूरे गांव में फैल गई, जिससे दुल्हन पक्ष भी शर्मिंदगी महसूस करने लगा।मामले ने और तूल तब पकड़ा, जब दुल्हन का पिता अपने ही घर से नाराज़ होकर चला गया। परिजन ने उसे काफी खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह वापस घर लाया। पिता का कहना था कि यदि बेटी ने शादी से इंकार किया तो वह अपनी जान दे देगा। उसके भावनात्मक दबाव के बाद दुल्हन ने शादी के लिए हामी भर दी।
दूसरे दिन हुई विदाई, पुलिस को जानकारी नहीं
स्थिति सामान्य होने के बाद दूल्हे को पुनः सूचित किया गया। मंगलवार शाम दूल्हा गांव पहुंचा और छोटी सी रस्म के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी किसी ने भी पुलिस को नहीं दी।









