देवर की शादी से नाराज भाभी ने खेला खूनी खेल, धारदार हथियार से ले ली जान, फिर हुई फरार

Angry with brother-in-law's marriage, sister-in-law played a bloody game, killed him with a sharp weapon, then absconded

Crime News । देवर की शादी से नाराज भाभी ने धारदार हथियार ने अपने देवर की जान ले ली। घटना के बाद भाभी फरार बतायी जा रही है। इधर, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह भाभी ने अपने देवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई।

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के भूसौला दानापुर इलाके में ये पूरी वारदात हुई है। 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रिजवान अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसकी भाभी शबनम खातून ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

हमले के बाद शबनम ने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और मौके से फरार हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शबनम की शादी मोहम्मद शाहबाज कुरैशी (32 वर्ष) से हुई थी। शाहबाज पशु व्यापार का काम करते हैं। मृतक रिजवान बिजली मिस्त्री का काम करता था और करीब एक साल पहले अरवल में उसकी शादी हुई थी।

 

देवर के साथ रहने की जिद

परिवार की सदस्य रूबी खातून ने पुलिस को बताया कि शबनम अपने देवर रिजवान की शादी से खुश नहीं थी। वह चाहती थी कि रिजवान उसके साथ रहे। लेकिन रिजवान ने उसकी इस बात को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर घर में कई बार झगड़े भी हुए। शाहबाज ने कई बार अपनी पत्नी शबनम को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं मानी। इस जिद ने अंततः एक बड़ी वारदात का रूप ले लिया।

 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पटना एम्स पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी शबनम खातून फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

 

फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे के पूरे कारण स्पष्ट हो पाएंगे।इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शबनम और रिजवान के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles