झारखंड: साली से शादी रचा रहे पति को बीबी और सास ने रंगे हाथों पकड़ा, रजिस्ट्री आफिस के बाहर जमकर धुना, फिर करवाया पुलिस से गिरफ्तार
Jharkhand: Wife and mother-in-law caught husband red-handed while he was getting married to his sister-in-law, beat him up outside the registry office, then got him arrested by the police

Jharkhand News : रजिस्ट्री आफिस के बाहर उस वक्त बवाल हो गया, जब साली से शादी रचा रहे जीजा को पत्नी और सास ने पकड़ लिया। मामला चतरा जिले का है, जहां रजिस्ट्री आफिस के दौरान अफरा-तफरी मच गई। शादीशुदा युवक अपनी ही साली से शादी करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा था। मौके पर पहुंची पत्नी और सास ने युवक को रंगे हाथों पकड़कर जमकर हंगामा किया।
लगभग दो घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।चतरा जिले के पुराना कचहरी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया। टंडवा थाना क्षेत्र के सेरनगदाग निवासी मनीष कुमार अपनी साली के साथ शादी करने के लिए निबंधन कार्यालय पहुंचा था।
मनीष की पहली शादी वर्ष 2021 में संगीता देवी से हुई थी। दोनों का एक नौ माह का बच्चा भी है। लेकिन पत्नी संगीता का आरोप है कि मनीष ने बच्चे को दूध में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में लगातार विवाद और तनाव बना रहा।
इसी दौरान मनीष का अपनी साली के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी और बच्चे को छोड़कर साली के साथ शादी करने का मन बना लिया और रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गया।
पत्नी और सास ने किया हंगामा
जैसे ही पत्नी संगीता देवी और सास सोनी देवी को मनीष की करतूत की खबर लगी, वे भी तत्काल रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गईं। वहां मनीष और उसकी साली को शादी की प्रक्रिया पूरी करते हुए देख दोनों भड़क उठीं। देखते ही देखते कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा शुरू हो गया।
सास सोनी देवी ने अपनी बेटी और दामाद को पकड़कर बाहर खींच लिया और उन्हें थाने ले जाने पर अड़ गईं। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और मनीष को घेरकर खरी-खोटी सुनाई। लगभग दो घंटे तक पुराना कचहरी परिसर हाईवोल्टेज ड्रामे का गवाह बना रहा।
पति-पत्नी के आरोप-प्रत्यारोप
हंगामे के दौरान पत्नी संगीता ने मनीष पर दहेज प्रताड़ना और बच्चे की हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, मनीष ने भी अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए खुद को निर्दोष बताया।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष को हिरासत में लेकर सदर थाना, चतरा ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि पत्नी पक्ष की लिखित शिकायत आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।









