झारखंड के किसानों के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला, 48 घंटे के भीतर होगा धान का भुगतान, समर्थन मूल्य व बोनस पर अब मिलेगी इतनी राशि,

Jharkhand's farmers make a major cabinet decision, with payments for paddy dues to be made within 48 hours. The farmers will now receive this much money for the support price and bonus.

Hement Cabinet Meeting : हेमंत कैबिनेट ने आज किसानों को लेकर भी अहम फैसला लिया। कैबिनेट ने समर्थन मूल्य धान बिक्री करने वाले किसानों को बोनस देने का भी फैसला लिया है। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने वाले किसानों को अब किश्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त राशि का भुगतान किया जायेगा। राज्य सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि 48 घंटे के भीतर किसानों को राशि का भुगतान किया जायेगा। किसानों को राशि भुगतान की अधिकतम सीमा 7 दिन रखी गयी है, इस दौरान किसानों को हर परिस्थिति में धान बिक्री की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।

 

धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त बोनस का भी भुगतान किया जायेगा। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि समर्थन मूल्य और बोनस की राशि मिलाकर किसानों को 2450 रूपये भुगतान किया जायेगा। हालांकि उम्मीद जतायी जा रही थी, समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अन्य सुविधाएं भी सरकार की तरफ से दि जायेगी।

 

कैबिनेट ने आज कर्मचारियों को साल 2026 में मिलने वाली छुट्टी को लेकर कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। वहीं कार्मिक विभाग के एक अन्य प्रस्ताव पर हरी झंडी देते हुए कैबिनेट ने निर्णय लिया । वहीं कोषागार को लेकर भी आज एक अहम फैसला लिया गया। इसके तहत पेपरलेस बिल भुगतान, ई बाउचर, ई चालान सहित अन्य निर्णय शामिल हैं। जल्द ही झारखंड में बिल भुगतान को लेकर प्रक्रिया बदलने जा रही है। इसी को लेकर नियम में बदलाव किया गया है। ताकि ट्रेजरी में बिल भुगतान की बदली प्रक्रिया में कोई व्यावधान ना आये।

 

पथ निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर कई फैसले

• गोड्डा में सड़क निर्माण के लिए 127 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

• साहेबगंज में पथ निर्माण हेतु 61 करोड़ की मंजूरी।

• डाल्टेनगंज–चैनपुर पथ पर कोयल नदी पर पुल बनाने का निर्णय।

• गुमला के बानो पथ के लिए 140 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

• बालूमाथ में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 38 करोड़ रुपये की मंजूरी।

• गिद्ध प्रजनन के लिए एमओयू पर मोहर।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles