डाक्टर-नर्स अफेयर में बड़ा कांड: प्रेमी डाक्टर ने कर ली लेडी डाक्टर से शादी, तो बौखलायी प्रेमिका नर्स ने प्रेमी की डाक्टर पत्नी को दे दिया AIDS का इंजेक्शन

Doctor-nurse affair: Doctor lover marries female doctor, then distraught nurse injects AIDS into lover's doctor wife

एक महिला ने प्रेम में असफल होने के बाद अपने प्रेमी की पत्नी को खत्म करने के लिए खौफनाक साजिश रची। सड़क हादसे की योजना से लेकर HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाने तक की इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
________________________________________
Doctor Nurse Love Affair : एक महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे।

महिला का मानना था कि “जो मेरा नहीं हो सका, वह किसी और का भी नहीं होना चाहिए।” इसी सोच के साथ उसने पहले सड़क हादसे की योजना बनाई और फिर प्रेमी की पत्नी को HIV से संक्रमित खून का इंजेक्शन देने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, यह मामला आंध्रप्रदेश के कर्नूल शहर का है। आरोपी महिला की पहचान नर्स वसुंधरा के रूप में हुई है। वसुंधरा की जान-पहचान पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर करुणाकर से हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि, कुछ समय बाद डॉक्टर करुणाकर ने उसी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. श्रावणी से विवाह कर लिया।

डॉ. करुणाकर की शादी के बाद वसुंधरा को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। प्रेम में नाकामी और ईर्ष्या की भावना ने उसे इस कदर जकड़ लिया कि उसने बदले की भावना में एक खतरनाक अपराध की योजना बना डाली। पुलिस जांच में सामने आया है कि वसुंधरा ने पहले डॉ. श्रावणी को सड़क हादसे में मारने की साजिश रची। उसने महिला को मदद के बहाने एक ऑटो में बैठाया, ताकि सुनसान रास्ते में उसे नुकसान पहुंचाया जा सके।

इतना ही नहीं, जब उसकी यह साजिश सफल नहीं हो पाई, तो उसने उससे भी अधिक खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने कथित तौर पर डॉ. श्रावणी के गले में HIV से संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान डॉ. श्रावणी को शक हुआ और उन्होंने तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि इस पूरी साजिश के पीछे वसुंधरा ही थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म ‘राजू वेड्स रामभाई’ से प्रेरित थी, जिसमें इसी तरह की आपराधिक सोच को दर्शाया गया था।

इस मामले में पुलिस ने वसुंधरा के साथ उसकी दोस्त ज्योति और दोनों बच्चों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी भूमिका साजिश में संदिग्ध पाई गई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles