दिल्ली ब्लास्ट में बड़ी अपडेट: 10 लोगों की अब तक गयी जान, 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर, NIA-NSG की टीम मौके पर, जल्द होगा बड़ा खुलासा
Major update on Delhi blast: 10 people dead so far, over 20 in critical condition, NIA-NSG teams on the spot, major revelations soon

Delhi Blast Update : देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास अचानक एक कार में भयानक विस्फोट हो गया और उसके आस-पास खड़ी कई कारों में भीषण आग लग गई। ये भयानक धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। इसके बाद से पूरे इलाके को बंद कर दिया गया। धमाके में मृतक की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल (LNJP) में ले जाए गए हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
वहीं एनएसजी की टीम को मौके पर रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका इतना ज्यादा भयानक था कि चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। अभी तक की मिली के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल, पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें भी जांच के लिए पहुंच गई हैं।
इस ब्लास्ट को लेकर एक चश्मदीद ने बताया, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए. इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए. लोग दहशत में आ गए. इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं।
हादसे के चश्मदीद दिल्ली निवासी राजधर पांडे ने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. बहुत जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.
कब हुआ हादसा – लाल किले के पास विस्फोट की सूचना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार शाम करीब 6.52 बजे दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली।
दिल्ली में कहां हुआ धमाका – यह भीषण धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में धमाका हुआ। हालांकि अभी तक धमाके की मुख्य वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।
दिल्ली ब्लास्ट में कितने लोगों की मौत: लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पीटीआई के मुताबिक 24 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक पूरे मामले में पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।









