भाजपा नेता की गोली मारकर ले ली जान, बाइक पर आये बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, SP ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
BJP leader shot dead, bike-borne assailants fired indiscriminately; SP suspends station in-charge

BJP Leader Firing : भाजपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता का नाम रुपक सहनी है, जो भाजपा के नेता और बूथ अध्यक्ष भी थे। इस हत्या ने ना सिर्फ राजनीति गरमा दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा दिया है। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर जान ले ली।
जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने घटना को खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट में अंजाम दिया है। यह वारदात शादीपुर गांव में मंदिर के पास एक दुकान पर हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय रूपक सहनी भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे और शादीपुर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वह अपने भाई दीपक सहनी के साथ लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे, जो भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक हैं।
बताया जा रहा है कि, रूपक सहनी दुकान पर बैठे थे जब 3-4 बदमाश पहुंचे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से रूपक गंभीर रूप से घायल हो गए। अपराधी फायरिंग के बाद पैदल ही फरार हो गए। घायल रूपक को तुरंत खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रूपक को कई गोलियां लगी थी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पुरानी रंजिश के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लापरवाही के आरोप में खानपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी थाने में शिकायत दर्ज थी। जांच में पुरानी दुश्मनी सामने आ रही है, हालांकि राजनीतिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों से बयान लिए जा रहे हैं तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।









