अवैध प्रेम संबंध में खूनी साजिश: प्रेमिका ने पति संग मिलकर प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किये चौकाने वाले खुलासे

Murderous conspiracy in illicit love affair: Girlfriend, along with her husband, killed her lover; police made shocking revelations.

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और बदले की भावना में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कांची नदी किनारे झाड़ियों और दलदल में दबा दिया गया।

 

रांची। सोनाहातू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

अवैध प्रेम संबंध और बदले की भावना में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को कांची नदी के किनारे झाड़ियों और दलदल में दबा दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक न लग सके।

मृतक की पहचान डोमाडीह गांव निवासी हरिहर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया था। परिजन गहरे सदमे में थे और युवक की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। हालांकि, सोनाहातू पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए इस जघन्य हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।

तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, गहन पूछताछ और अन्य ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई है। उन्होंने बताया कि यह हत्या अवैध संबंध के कारण रची गई एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हरिहर महतो 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह गांव की ही एक महिला से मिलने जा रहा है।

इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 3 फरवरी को सोनाहातू थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। इस अवैध संबंध की भनक महिला के पति को लग गई थी। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर हरिहर महतो को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

योजना के तहत महिला ने हरिहर को मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से घात लगाए बैठे महिला और उसके पति ने हरिहर पर हमला कर दिया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को क्षत-विक्षत किया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे गांव के पीछे कांची नदी किनारे झाड़ियों के बीच दलदल में दबा दिया।संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपती से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Related Articles