बोकारो : युवती ने लिखा लेटर, फिर हो गयी फरार, टीचर के कॉल पर पुलिस पहुंची तो…. वजह जानकर परिजन-पुलिस दोनों रह गये हैरान, जानिये पूरा मामला

Bokaro: A young woman wrote a letter and then absconded. Police arrived on a teacher's call, leaving both the family and the police shocked. Find out the full story.

बर्थडे में पार्टी नहीं देने पर गुस्सायी युवती घर से फरार हो गयी। बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की ये घटना है। भावुक पत्र छोड़कर लापता हुई किशोरी को पुलिस ने 48 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।
________________________________________

बोकारो। 18 साल की युवती बर्थडे पर बड़ी पार्टी देना चाहती थी। लेकिन परिवारवाले पार्टी की प्लानिंग नहीं कर रहे थे। इसी बात नाराज होकर बर्थडे से पहले युवती घर से बैग लेकर भाग गयी। पूरा मामला झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की है। जहां एक युवती के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। किशोरी के लापता होने की वजह सामने आने पर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, इस बार उसका जन्मदिन पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया गया था। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने एक भावुक पत्र लिखा और घर छोड़कर चली गई। मामला 6 तारीख का बताया जा रहा है। किशोरी के माता-पिता जब घर लौटे तो बेटी को घर में नहीं पाया। खोजबीन के दौरान उन्हें एक पत्र मिला, जिसे पढ़कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पत्र में किशोरी ने लिखा था कि पिछले साल की तरह इस साल उसका जन्मदिन नहीं मनाया गया, जिससे वह बेहद दुखी है और इसी कारण वह घर छोड़कर जा रही है। पत्र पढ़ते ही स्वजन घबरा गए और तुरंत सेक्टर-12 थाना पहुंचे।सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने सबसे पहले आसपास के इलाकों में पूछताछ की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क साधा तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई।

इधर, किशोरी के माता-पिता और परिजन बेटी की सलामती को लेकर बेहद चिंतित थे। दिन-रात उनकी आंखों में नींद नहीं थी और हर पल किसी अनहोनी का डर सता रहा था। पूरे मोहल्ले में भी इस घटना को लेकर चर्चा होती रही।

करीब 48 घंटे बाद रविवार को पुलिस को एक अहम सूचना मिली कि किशोरी को सेक्टर-3 मॉल के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित अपने साथ थाना ले आई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह किसी गलत संगति या अपराध का शिकार नहीं हुई थी और पूरी तरह सुरक्षित थी।

इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। बेटी को सकुशल देखकर माता-पिता की आंखों में आंसू छलक पड़े और चेहरे पर राहत साफ नजर आई। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि समय रहते पुलिस की सक्रियता से उनकी बेटी सुरक्षित वापस लौट आई।

Related Articles