Cabinet Decesion बस एक क्लिक में: शिक्षकों एवं समन्वयकों का वेतन बढ़ा, दो महिला डॉक्टर बर्खास्त, निरीक्षकों के 21 पदों की स्वीकृति सहित पढ़िये कैबिनेट के सभी फैसले…
Cabinet Decision in just one click: Read all the cabinet decisions including salary hike for teachers and coordinators, dismissal of two women doctors, approval of 21 inspector posts...

Hement Cabinet Meeting : हेमंत कैबिनेट ने कुल 39 प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी, जिनमें सबसे प्रमुख पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरिया) नियमावली को मंजूरी देना रहा। इस फैसले को झारखंड के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बाल कल्याण और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए गए। राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं समन्वयकों के मानदेय में वृद्धि को स्वीकृति दी गई। कैबिनेट ने राज्य के 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रावास निर्माण के लिए लगभग 51.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कैबिनेट ने दो चिकित्सकों को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त करने की मंजूरी दी। इनमें सदर अस्पताल, साहिबगंज की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिनी सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरमांझी, रांची की दंत चिकित्सक डॉ. रीमा शामिल हैं।

परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन निदेशालय के अंतर्गत मोटर यान निरीक्षक के 21 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गई, जिससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संचालन में सुधार की उम्मीद है।









