कैबिनेट न्यूज : हेमंत कैबिनेट की बैठक कुछ देर में, शिक्षा-स्वास्थ्य सहित इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Cabinet News: Hemant Cabinet meeting in some time, these proposals including education and health can be approved

Hement Cabinet Meeting : हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक अब से कुछ देर में शुरू होगी। मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में 15 से ज्यादा एजेंडों पर मुहर लग सकती है। शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े अहम प्रस्तावों को आज कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मानसून की शुरुआत से पहले तैयारी को लेकर आज कैबिनेट में चर्चा होगी।

 

किसानों को खाद बीज की उपलब्धता के अलावे कोरोना के बढ़ते खतरे की भी आज समीक्षा की जा सकती है। वहीं आदिवासी संगठनों की मांगों को लेकर भी आज कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति का निर्देश सरकार को दिया है, लिहाजा आज कैबिनेट में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

 

शाम चार बजे से होने वाली कैबिनेट को लेकर विभागों से प्रस्ताव भेज दिये गये हैं। 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर आज कैबिनटे की मुहर लगेगी। इससे पहले 15 मई को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

 

पिछली कैबिनेट में ये लिये गये थे फैसले 

 

1. Jharkhand Professional Educational Institutions (Regulation of Fee) Bill, 2025 को स्वीकृति दी गई।

2. सरकारी माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 9-12) एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति और सेवाशर्त नियमावली, 2025 को स्वीकृति दी गई।

3. NCC कैडेट्स के शिविरों के दौरान भोजन भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति मिली।

4. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में सेवानिवृत्त कर्मियों और वादियों की सेवा नियमित कर वित्तीय लाभ प्रदान किए गए।

5. कारा हस्तक-2025 (Jharkhand Jail Manual-2025) को स्वीकृति दी गई, जो बिहार के पुराने नियमों का स्थान लेगा।

6. Factory Act (झारखंड संशोधन विधेयक, 2025) को स्वीकृति दी गई, जो लेबर रिफॉर्म्स के अंतर्गत आता है।

7. मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना हेतु ₹76.64 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति।

8. झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (JMDP) के तहत ₹10.71 करोड़ की लागत पर परामर्शदाता चयन की स्वीकृति।

9. VIP/VVIP उड़ानों के लिए Redbird Airways Pvt. Ltd. की सेवा 6 माह के लिए बढ़ाई गई।

10. गिरिडीह जिले में सड़क निर्माण के लिए ₹55.21 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति।

11. आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने की स्वीकृति।

12. Micronutrient Fortified Food के THR वितरण की अवधि 31 मई 2025 तक बढ़ाई गई।

13. AMC के तहत लिफ्ट संचालन एवं रखरखाव हेतु Schindler India Pvt. Ltd. की नियुक्ति।

14. Dhanbad में NH-32 के तहत रेल अंडरब्रिज कार्य के लिए निविदा शर्तों में ढील।

15. मद्य बिक्री के लिए ‘झारखंड उत्पाद नियमावली, 2025’ को मंजूरी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles