अंतिम जोहार दादा! रामदास सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…, राज्यपाल, मंत्री, पूर्व सीएम, केंद्रीय मंत्री, कल्पना सोरेन ने शोक में क्या कहा पढ़िए

Ramdas Soren:  रामदास सोरेन के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर है। लोग कोल्हान के इस कद्दावर नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दे की घर में रामदास सोरन फिसल गए थे, जिससे उनके सर में गंभीर चोट आई थी। झारखंड के निजी अस्पताल से उन्हें तुरंत दिल्ली रेफर किया गया। काफी दिनों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पर उन्हें रखा गया था। वो ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी तबियत और बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदनाओ का तांता लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रामदास सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी आहत है। इससे पहले दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रामदास सोरेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखने पहुंचे थे।  उन्होंने डॉक्टरों से भी बात की थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि,

ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा…

अंतिम जोहार दादा…

राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख

राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिक्षा मंत्री निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि, झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने भी रामदास सोरेन के निधन पर शोक जताया है। अर्जुन मुंडा ने कहा किझारखंड के शिक्षा मंत्री एवं घाटशिला के विधायक श्री रामदास सोरेन जी का निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि, झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन का दुखद समाचार मिला।बाबा बैद्यनाथ उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

मंत्री दीपिका पांडेय ने जताया शोक

मंत्री दीपिका पाण्डेय ने भी कैबिनेट के साथी रामदास सोरेन के निधन पर दुख जताया है। दीपिका पाण्डेय ने कहा है कि,झारखंड के स्कूली शिक्षा व निबंधन मंत्री तथा घाटशिला विधानसभा के विधायक माननीय रामदास सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उनके योगदान और जनसेवा को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दें।

कल्पना सोरेन ने भी जताया दुख

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर विधायक कल्पना सोरेन ने दुख जताया है। कल्पना सोरेन ने कहा है कि, झामुमो और झारखण्ड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखण्डियत के पैरोकार आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन के कार्यकाल को किया याद

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी शिक्षा मंत्री के निधन से स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि ये राज्य के लिए यह अत्यंत दुखद समाचार है और शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति।शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी बड़े ही व्यवहारिक, कोल्हान के सबसे बड़े और आदिवासी समाज के प्रख्यात नेता थे। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। मैं लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा था, डॉक्टरों से संपर्क में था, परंतु अंततः हम यह संघर्ष हार गए।मेरे साथी मंत्री एवं झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे।उनके साथ बिताए गए हर पल सदा स्मरणीय रहेंगे। मैं उनके परिवार के सदस्य जैसा हूँ और लगातार परिवार से संपर्क में हूँ।वे सरल स्वभाव के, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे।इस दुःख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को संबल दें।

झामुमो ने कहा, ये पार्टी के लिए विकट समय

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार के लिए अत्यंत विकट घड़ी है। हमने महान आंदोलनकारी और राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी को भी खो दिया है। मरांग बुरु इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार, झामुमो परिवार और समस्त राज्यवासियों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।अंतिम जोहार रामदास दा…

चंपई सोरेन ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी रामदास सोरेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है किझारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

अंतिम जोहार !

संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि

रामदास सोरेन के निधन पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि,नई दिल्ली में ईलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री आदरणीय रामदास सोरेन जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से उनके लिए मोक्ष की कामना करता हूं। भगवान उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी से उबरने की हिम्मत दें। उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति 🙏

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles