धनबाद: SNMCH अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा भूली से बरामद, डेढ़ लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

Dhanbad: Baby stolen from SNMCH hospital recovered from Bhuli, was planning to sell for Rs 1.5 lakh, police detained four people

धनबाद। एसएनएमएमसीएच अस्पताल से चोरी हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। हालांकि इस बरामदगी के बाद भी कई सवालों का जवाब तलाशना पुलिस के लिए जरूरी हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि नर्स के भेष में आई महिला बच्चे को जांच के बहाने ले गई थी। पुलिस अब इस घटना के पीछे किसी संगठित बच्चा चोर गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अस्पताल के कर्मचारी की भी भूमिका संदिग्ध है।

 

एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) से चोरी हुए नवजात बच्चे को धनबाद पुलिस ने भूली से बरामद किया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अस्पताल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि वहीं का एक कर्मचारी था। पुलिस के अनुसार, बच्चा चोरी के बदले आरोपियों के बीच पैसे का लेनदेन भी हो चुका था। फिलहाल पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

जानकारी के मुताबिक बच्चे को बेचने की तैयारी चल रही थी। पूरा मामला 25 दिसंबर से जुड़ा है, जब टुंडी के मुनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गांव निवासी शालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता मरांडी ने एसएनएमएमसीएच अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे और गायनी वार्ड में भर्ती थे।

 

27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक महिला नर्स की वेशभूषा में गायनी वार्ड में पहुंची। उसने बच्चे की जांच कराने की बात कही और नवजात को अपनी गोद में लेकर वार्ड से बाहर चली गई। शुरुआत में परिजनों को किसी तरह का शक नहीं हुआ, क्योंकि महिला की वेशभूषा और व्यवहार पूरी तरह अस्पताल कर्मियों जैसा था।

 

काफी देर बाद मचा हड़कंप

जब काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्चा वापस नहीं लाया गया तो माता-पिता को चिंता होने लगी। उन्होंने वार्ड में मौजूद नर्सों से बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद परिजनों की चिंता घबराहट में बदल गई और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के परिजन भी इस घटना को लेकर आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को गंभीर होते देख अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

 

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक महिला नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल परिसर से बाहर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा तय की और संदिग्ध महिला की पहचान व लोकेशन पर काम शुरू किया।सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई की। महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने धनबाद के भूली इलाके से नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles