CRPF जवान ने PSC की छात्रा से Facebook पर की दोस्ती, फिर होटल बुलाकर कई बार किया रेप, छात्रा ने शादी के नाम पर धोखा देने वाले जवान पर करायी FIR

A CRPF jawan befriended a PSC student on Facebook, then raped her several times after inviting her to a hotel. The student filed an FIR against the jawan who deceived her in the name of marriage.

Crime News : पीएससी की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा ने CRPF जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी, जो बाद में बातचीत और फिर मुलाकातों तक पहुंच गई। छात्रा के अनुसार, आरोपी ने प्रेम व शादी का झांसा देकर ग्वालियर के एक होटल में कई बार गलत संबंध बनाए और जब विवाह का दबाव बढ़ा तो उसने बातचीत बंद कर संबंध तोड़ लिए।

 

पूरा मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक 21 वर्षीय छात्रा ने एक CRPF जवान पर शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी जवान की तैनाती मणिपुर में बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

फेसबुक पर दोस्ती, फिर मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान

छात्रा पोरसा क्षेत्र की रहने वाली है और ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में पिछले तीन वर्षों से पीएससी की तैयारी के लिए किराए पर रह रही है। इसी दौरान उसकी फेसबुक पर सौरभ सेंगर नाम के युवक से पहचान हुई। सौरभ ने स्वयं को CRPF में पदस्थ जवान बताया और दावा किया कि उसकी तैनाती इन दिनों मणिपुर में है।

 

फेसबुक पर शुरू हुई बातचीत कुछ ही दिनों में गहरी दोस्ती में बदल गई। दोनों ने मोबाइल नंबर भी साझा किए और नियमित रूप से फोन पर संपर्क में रहने लगे। इसी दौरान युवक ने छात्रा को प्रपोज किया और शादी करने का वादा भी किया।

 

शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया

कुछ समय बाद सौरभ छुट्टी लेकर ग्वालियर आया और पीड़िता को मिलने के लिए कहा। छात्रा के मुताबिक उसने कई बार मना किया, लेकिन आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए उसे पड़ाव स्थित नंदगिरी होटल बुलाया। होटल के कमरे में आरोपी ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि मुलाकात के बाद भी आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाकर उसे होटल बुलाता रहा और कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाता रहा।

 

शादी की बात आते ही बदल गया आरोपी का रवैया

कई महीनों तक संबंध बनाने के बाद जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। उसने बहाना बनाते हुए कहा कि उसकी बहन की जिम्मेदारी अभी उस पर है और उसके विवाह के बाद ही वह शादी करेगा। यहां तक कि युवक ने कोर्ट मैरिज कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन बाद में उसने दूरी बनाना शुरू कर दी।कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और हर तरह का संपर्क तोड़ लिया। खुद को धोखा महसूस करने के बाद छात्रा ने पुलिस की शरण ली।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles