शिक्षक के घर पुलिस बनकर घुस गये डकैत: सुबह-सुबह वर्दी में डकैतों ने खुलवाया शिक्षक के घर के दरवाजा, फिर मचाया तांडव, लाखों का भीषण डाका
Robbers disguised as police entered a teacher's house: Early in the morning, robbers in uniform got the teacher's house door opened, then created havoc, and carried out a massive robbery worth lakhs.

Crime News : शिक्षक के घर पुलिस बनकर डकैतों में जमकर कोहराम मचाया। डकैतों ने शिक्षक के घर से 15 लाख से ज्यादा की लूट की। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर डकैतों की तलाश में जुटी है। सभी डकैत पुलिस की लिबास में थे और तड़के ही शिक्षक के घर पर धावा बोला। पूरा मामला जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलबा बाजार की है।
पुलिस की वर्दी पहने डकैतों ने सरकारी स्कूल शिक्षक के घर धावा बोलकर 15 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाश पुलिस की गाड़ी और वर्दी में आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलबा बाजार की है, जहाँ सोमवार की सुबह लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर 5–6 अपराधी शिक्षक संजीव कुमार के घर पहुँचे और अपने आपको पुलिसकर्मी बताकर घर में प्रवेश कर गए।
पुलिस की भेष में पहुंचे डकैत—अंदर घुसते ही करने लगे तलाशी
बताया जा रहा है कि घटना के समय शिक्षक संजीव कुमार अपने बेटे को कोचिंग के लिए तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के बाहर तेज आवाज हुई। जब संजीव ने दरवाजा खोला, तो सामने पुलिस की वर्दी और हाथों में लाठी लिए 5–6 लोग खड़े थे। उन्होंने कहा कि वे चकाई थाना से आए हैं और संजीव कुमार के खिलाफ वारंट जारी है।
जैसे ही दरवाजा खुला, सभी बदमाश घर के भीतर घुस गए और तलाशी लेने का नाटक शुरू कर दिया। परिवार को समझ नहीं आया कि वे असली पुलिस हैं या फर्जी, क्योंकि उनके पास पुलिस की गाड़ी भी थी और वर्दी भी पूरी तरह पुलिस जैसी थी।
बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात साफ
घर की तलाशी के नाम पर डकैतों ने कमरे दर कमरे तलाशी ली और इस दौरान उन्हें वो अलमारी मिल गई, जिसमें बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवरात रखे थे। शिक्षक के अनुसार, इन जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। इसके अलावा पत्नी के कुछ गहने भी डकैत साथ ले गए।
शिक्षक संजीव कुमार ने बताया—
“बेटे को कोचिंग भेजने की तैयारी कर रहे थे तभी दरवाजे पर जोर-जोर से पीटने की आवाज आई। खोलते ही पुलिस की वर्दी में 5–6 लोग अंदर घुस आए। बोले कि वारंट है, तलाशी करनी है। इसी दौरान सारे जेवरात लेकर चलते बने। हमें यह भी कहा गया कि आप भी चकाई थाना चलिए।”
डकैत पुलिस लिखी हुई गाड़ी में आए थे, जिससे परिवार को पूरी तरह भरोसा हो गया कि वे असली पुलिसकर्मी हैं।
पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।दिन के उजाले में पुलिस की वर्दी पहनकर हुई इस डकैती ने इलाके में दहशत फैला दी है। जैसे ही घटना की जानकारी फैली, मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे।









