महंगाई भत्ता बढ़ा: केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ने से पहले इस राज्य में महंगाई भत्ता बढ़ा, 11 प्रतिशत तक बढ़ाया गया डीए, जानिये कितनी बढेगी सैलरी

Dearness Allowance increased: Before the DA of central employees increased, dearness allowance increased in this state, DA increased by 11 percent, know how much the salary will increase

DA Hike : दुर्गापूजा के पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी आयी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता में बंपर बढोत्तरी की है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता में 11 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। इस बढोत्तरी का लाभ उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों को मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरा से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनधारकों को हर महीने 1,200 से 2,200 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।आपको बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ना है। इसी महीने महंगाई भत्ता में बढोत्तरी होगी, उससे पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है।

 

कितना बढ़ा डीए?

• पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 455% से बढ़ाकर 466% किया गया।

• छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 246% से बढ़ाकर 252% किया गया।

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी और सार्वजनिक निकायों व उपक्रमों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

 

क्यों किया जाता है डीए में इजाफा?

डीए (महंगाई भत्ता) कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई की मार से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसकी गणना कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर की जाती है।

• केंद्र सरकार की ओर से तय दरों को अधिकांश राज्य अपनाते हैं।

• कुछ राज्य (जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल) इसे अपने अनुसार समायोजित करते हैं।

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है और राज्य ने डीए की दर 50% लागू की है, तो उस कर्मचारी को 15,000 रुपये डीए के रूप में मिलेगा।धामी सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनधारकों में खासा उत्साह है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles