दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की स्वास्थ्य पर बड़ी अपडेट: कैसी है हालत, क्या है समस्या और क्या कहते है डॉक्टर…

Shibu Soren Health update : झारखंड के बड़े आदिवासी नेता 81 वर्षीय शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे राज्य के साथ साथ देश भर की निगाहें टिकी है। वर्तमान समय में झारखंड की राजनीति का केंद्र बिंदु नई दिल्ली की गंगाराम अस्पताल बनी हुई है। शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है। गुरु जी का हाल चाल जानने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अस्पताल पहुंची थी।
क्या है health update
झामुमो के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है. मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत स्थिर बताया है. वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं.
क्या कहते है पार्टी प्रवक्ता
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि शिबू सोरेन की स्थिति पहले से काफी बेहतर है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। शिबू सोरेन को 19 जून से अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया था।
अस्पताल में मिलने पहुंचे बड़े नेता
सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं. स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी अस्पताल पहुंचे. राज्य से कई नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा हुआ है.
कौन कौन डॉक्टर कर रहे हैं देखभाल
सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं। राज्य में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। शिबू सोरेन का पूरा परिवार दिल्ली में कैंप कर रहा है।